Skip to Main Content

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान

गृह मंत्रालय, भारत सरकार

दृष्टि, लक्ष्य एवं रणनीतिक योजना


दृष्टि

  • भारत में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन पर प्रशिक्षण एवं शोध के लिए एक उत्कृष्ट संस्थान बनना, तथा इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी संस्थानों में प्रतिष्ठा प्राप्त करना।
  • सभी स्तरों पर आपदा की रोकथाम एवं तैयारी की संस्कृति को विकसित करना एवं उन्हें बढ़ावा देकर आपदा-मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में सतत् प्रयासरत रहना।

लक्ष्य

  • नीति निर्माण में सहायता प्रदान कर सरकार के लिए थिंक टैंक के रूप में कार्य करना और;
  • निम्नलिखित उपायों के माध्यम से आपदाओं के प्रभाव को कम करने में सुविधा प्रदान करना:
    • रणनीतिक शिक्षा सहित प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण सेवाओं की योजना बनाना और उन्हें बढ़ावा देना।
    • अनुसंधान, प्रलेखन एवं राष्ट्रीय स्तर की सूचना आधार प्रणाली का विकास करना।
    • प्रभावी आपदा तैयारी एवं न्यूनीकरण के लिए प्रणाली का विकास एवं विशेषज्ञता को प्रोत्साहित करना।
    • सभी हितधारकों में जागरूकता को बढ़ावा देना तथा उनके ज्ञान और कौशल को सशक्त बनाना।
    • सभी हितधारकों के प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण हेतु संस्थागत तंत्र को सुदृढ़ बनाना।
    • सूचना, अनुभव और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान के लिए नेटवर्किंग और सहयोग को प्रोत्साहित करना।

रणनीतिक योजना

  • साझेदारी एवं सीखने के लिए एक राष्ट्रीय केंद्र का निर्माण करना तथा संस्थानों, प्रशिक्षकों और प्रशिक्षित पेशेवरों का एक सक्रिय नेटवर्क विकसित करना।
  • बहु आयामी खतरों के दृष्टिकोण के साथ प्राकृतिक एवं मानवीय दोनों प्रकार की आपदाओं पर गुणवत्तापूर्ण शोध करना |
  • प्रभावी ज्ञान प्रबंधन एवं सर्वोत्तम प्रथाओं के माध्यम से देश में केंद्र एवं राज्य सरकारों के लिए एक राष्ट्रीय संसाधन केंद्र के रूप में काम करना |
  • भारत एवं अन्य पड़ोसी देशों में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं आपातकालीन प्रबंधन को पेशेवर बनाने के लिए व्यावसायिक रूप से प्रशिक्षित एवं आपातकालीन एवं शमन प्रबंधकों का एक स्वतंत्र कैडर विकसित करना |
  • भारत एवं इसके आप-पास के क्षेत्र में आपदा प्रबंधन के लिए औपचारिक प्रशिक्षण एवं शिक्षा को बढ़ावा देना |
  • सरकार, विश्वविद्यालयों, गैर-सरकारी संगठनों, कॉरपोरेट संस्थाओं एवं अन्य प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ सक्रिय साझेदारी विकसित करना।
  • इस क्षेत्र से जुड़े संस्थानों और पेशेवरों के बीच तालमेल बनाकर सीखने और क्रियान्वयन के बीच संबंध स्थापित करना।

साइट का विकास एवं रखरखाव आईटी अनुभाग, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) द्वारा किया गया है।
इस पृष्ठ को अंतिम बार Wednesday, June 24, 2026 को 1:22:45 PM बजे संशोधित किया गया।