प्रबंधन संरचना और संगठनात्मक अवलोकन
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान नियमावली, 2006 के अनुसार, इसके दो निकाय हैं, अर्थात् संस्थान निकाय और शासी निकाय। संस्थान निकाय में 42 सदस्य हैं, जिनमें भारत सरकार और राज्य सरकारों के विभिन्न नोडल मंत्रालयों/विभागों के सचिव, राष्ट्रीय स्तर के प्रासंगिक वैज्ञानिक संगठनों के प्रमुख, शोध एवं तकनीकी संगठनों के प्रमुख, प्रख्यात वैज्ञानिक एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण के क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल होते हैं। माननीय केंद्रीय गृह मंत्री संस्थान के अध्यक्ष हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा निर्धारित व्यापक नीतियों और दिशा-निर्देशों के अंतर्गत राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान कार्य कर रहा है।
संस्थान में 14 सदस्यों की एक शासी निकाय है, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष करते हैं और गृह सचिव इसके उपाध्यक्ष हैं। चूंकि वर्तमान में एनडीएमए के उपाध्यक्ष का पद रिक्त है, अत: गृह सचिव शासी निकाय के अध्यक्ष हैं। संस्थान का दैनिक प्रशासन कार्यकारी निदेशक द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थान में निम्नलिखित छह शैक्षणिक प्रभाग हैं:
- शासन और समावेशी डीआरआर प्रभाग (जीआईडीआरआर)
- आपदा प्रतिक्रिया एवं पुनर्प्राप्ति प्रभाग (डीआरएंडआर)
- भू-मौसम संबंधी जोखिम प्रबंधन प्रभाग (जीएमआरडी)
- समुत्थानशील आधारभूत अवसंरचना प्रभाग (आरआईडी)
- सीबीआरएन एवं साइबर जोखिम प्रबंधन प्रभाग (सीआरएमडी)
- पर्यावरणीय आपदा जोखिम प्रबंधन प्रभाग (ईडीआरएम)
इन प्रभागों के अतिरिक्त, संस्थान मे 21 केन्द्र तथा 7 कार्यात्मक समनव्य प्रकोष्ठ भी हैं।
साइट का विकास एवं रखरखाव आईटी अनुभाग, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) द्वारा किया गया है।
इस पृष्ठ को अंतिम बार Wednesday, June 24, 2026 को 1:23:09 PM बजे संशोधित किया गया।