Skip to Main Content

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान

गृह मंत्रालय, भारत सरकार

वार्षिक प्रशिक्षण कैलेंडर


आपदा प्रबंधन कर्मियों के क्षमता निर्माण पर ज़ोर देना संस्थान के प्रमुख प्रयासों में से एक रहा है। इस प्रयास के तहत, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान नियमित रूप से ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करता है जो विशेष रूप से आपदा जोखिम न्यूनीकरण से संबंधित विभिन्न क्षमता निर्माण मुद्दों को संबोधित करते हैं। प्रशिक्षण दिए जाने के विधि के आधार पर, कार्यक्रमों को इस प्रकार वर्गीकृत किया गया है:

  1. आमने-सामने प्रशिक्षण कार्यक्रम
  2. वेबिनार/ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम
  3. स्व-अध्ययन
  4. विमर्श/कार्यशालाएँ आदि।

एनआईडीएम आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न हितधारकों को अपनी सेवाएं प्रदान करता है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान सरकारी अधिकारी, नागरिक समाज से जुड़े संगठनों (आपदा प्रबंधन पेशेवरों), सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, शिक्षाविदों तथा अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों (सरकारी विभागों, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, अन्तर्राष्ट्रीय स्वयं सेवी संगठनों) को प्रशिक्षण प्रदान करता है।

संस्थान का वार्षिक प्रशिक्षण कैलेंडर हर साल फरवरी माह में आयोजित होने वाले वार्षिक प्रशिक्षण सम्मेलन के दौरान केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और अन्य हितधारकों के परामर्श से तैयार किया जाता है। यह प्रशिक्षण सम्मेलन राज्यों के आपदा प्रबंधन केंद्रों के प्रशिक्षण कैलेंडर के विकास हेतु रणनीतिक दिशा-निर्देश भी प्रदान करता है।

साइट का विकास एवं रखरखाव आईटी अनुभाग, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) द्वारा किया गया है।
इस पृष्ठ को अंतिम बार Tuesday, July 28, 2026 को 3:17:58 PM बजे संशोधित किया गया।