Skip to Main Content

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान

गृह मंत्रालय, भारत सरकार

एनआईडीएम के बारे में

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) का गठन संसद के एक अधिनियम के तहत इस उद्देश्य से की गई थी कि यह भारत एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों में क्षमता विकास के लिए एक प्रमुख संस्थान की भूमिका निभा सके। इस दिशा में प्रथम प्रयास सन् 1995 में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन केंद्र के गठन के साथ आरम्भ हुआ जो आगे चल कर अपने नये नाम राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान के रूप में प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास के लिए विकसित हुआ | आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में मानव संसाधन विकास, क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, अनुसंधान, अभिलेखन एवं नीतिगत मार्गदर्शन के लिए नोडल एजेंसी के रूप में अधिकृत किया गया है।

Delhi Campus

एनआईडीएम, दिल्ली

Southern Campus

एनआईडीएम, विजयवाड़ा (दक्षिण परिसर)

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण को राष्ट्रीय एजेंडे में सबसे आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संस्थान का मानना है कि आपदा जोखिम में कमी तभी संभव है जब हम सभी हितधारकों और समुदायों को शामिल करते हुए रोकथाम की संस्कृति को बढ़ावा दें | संस्थान विभिन्न मंत्रालयों, केंद्र, राज्य व स्थानीय सरकार के विभागों, शैक्षणिक, अनुसंधान व तकनीकी संगठनों के साथ भारत एवं भारत के बाहर द्विपक्षीय व बहुपक्षीय अन्तर्राष्ट्रीय एजेंसी के साथ रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से काम करता है |

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान को गर्व है कि उनकी पेशेवरों की अनुशासित कोर टीम आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही है | प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास को सुविधाजनक बनाने के लिए संस्थान के पास क्लास रूम, सेमिनार हॉल और वीडियो कांफ्रेंसिंग जैसी सुविधाएं हैं | इसके अतिरिक्त, संस्थान में आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण विषय पर केंद्रित एक पुस्तकालय भी है। संस्थान आमने-सामने, ऑनलाइन और स्व-शिक्षण मोड में प्रशिक्षण प्रदान करता है।

एनआईडीएम आपदा प्रबंधन और आपदा जोखिम न्यूनीकरण के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय एजेंसियों को क्षमता निर्माण में सहायता प्रदान करता है। संस्थान का लक्ष्य आपदा की रोकथाम एवं तैयारियों के लिए सभी स्तरों पर क्षमता निर्माण करना है जिससे कि आपदा मुक्त भारत का निर्माण हो सके

माननीय प्रधानमंत्री की आपदा जोखिम न्यूनीकरण (DRR) पर 10 सूत्रीय कार्ययोजना से प्रेरित होकर संस्थान सभी स्तरों पर आपदा रोकथाम और तैयारी के लिए क्षमता निर्माण के माध्यम से आपदा प्रतिरोधी राष्ट्र के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

साइट का विकास एवं रखरखाव आईटी अनुभाग, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) द्वारा किया गया है।
इस पृष्ठ को अंतिम बार Wednesday, June 24, 2026 को 1:20:41 PM बजे संशोधित किया गया।